आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

7 फरवरी 2026 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 7 फरवरी है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह केतु है । इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आप शनि एवं केतु ग्रह से जीवन पर्यन्त प्रभावी रहेंगे। आपका उथल-पुथल व संघर्षों से भरा रहेगा। आय भावुक प्रकृति के संकोची व शांति प्रिय व्यक्ति होंगे । व्यवधान आपके जीवन का प्रमुख अंग होगा। आपसी सलाह के बावजूद आप जो भी निर्णय लेंगे वह स्वतन्त्र होगा।

आपका जनसम्पर्क उच्चस्तरीय रहेगा। आप एकान्त प्रिय होंगे। परिजनों से आपको असहयोग ही मिलेगा । व्यर्थ की वस्तुओं में उपयोगिता निकालना आपका प्रमुख गुण होगा । अतीन्द्रिय ज्ञान की आपमें अद्भुत क्षमता होगी। स्थान परिवर्तन के अवसर आपके जीवन में कई बार आयेंगे। आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ रहेगी । आप छोटी-छोटी उलझनों को महत्व नहीं देंगे। जोखिम भरे कार्यों की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा । आपका स्वभाव रहस्यमयी रहेगा । कठिनाइयों की स्थिति में आपको चाहिए कि आप नियमित रूप से देव अर्चना अवश्य करें।

अपनी आय की कुछ निश्चित भाग असहायों की मदद में लगावें। अपने दैनिक जीवन में गुलाबी रंग का प्रयोग अधिकतम करें । चाँदी का छलला कनिष्ठा में पहनें तथा केतु यन्त्र धारण करें। अपने जन्मतिथि तारीख से सम्बन्धित ग्रह की उपासना करें । आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ के केतवें नमः
मास : जनवरी, मार्च एवं अगस्त
व्रत : मंगलवार 
वर्ष :  7, 16, 25, 34, 43, 52, 61, 70
दिन : रविवार, सोमवार एवं बुधवार 
रंग : गुलाबी एवं पीला
दिनांक : 7, 16, 25
जन्मरत्न : लहसुनिया
अंक :   1, 2, 7
उपरत्न : लाजवर्त

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 जून से 25 जुलाई
 

Share this story