आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

5 जनवरी 2026 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 5 जनवरी है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बुध है । इस माह का अधिपति ग्रह शनि है । आप आजीवन शनि एवं बुध ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे। आप विश्वसनीय एवं निष्ठावान व्यक्ति होंगे। आपका व्यक्तित्व एवं दूसरों को आकर्षित करनेवाला होगा। आप किसी भी कार्य को जल्दी ही सीखने समझने की अद्भुत क्षमता होगी ।

आप लगातार कार्य करते रहना पसन्द करेंगे। आप किसी के दबाव में नहीं रहेंगे । आपके मन-मस्तिष्क में सदैव नये-नये विचार आते रहेंगे। आप यथार्थ और व्यवहारिकता को ज्यादा महत्त्व देंगे। आप परिस्थितियों के अनुसार अपने आपको ढालने में सक्षम होंगे। आप किसी भी समस्या पर तुरन्त निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आप कुछ जल्दबाज प्रवृत्ति के होंगे। आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। सेवा भावना की भरमार रहेगी। आप दूसरों के साथ घुल-मिलकर सहज ही उनके मन की बात जान लेंगे। आपका जीवन आकस्मिकताओं से भरा रहेगा । स्वार्थगुण आप में विशेष रूप से विद्यमान रहेगा। कला-सौन्दर्य-संगीत में आपकी रुचि अधिक रहेगी। सतर्कता जरूरी रहेगी। जीवन में प्रगति के लिए अपने इष्टदेवी-देवता की पूजा एवं अर्चना अवश्य करें।

अपने दैनिक जीवन में सफेद रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें । बुधवार के दिन हरे रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें । गाय को मीठी रोटी या घी लगा रोटी एवं गुड़ खिलानें । गो-सेवा नित्य करें । शुद्ध शाकाहार जीवन व्यतीत करें । सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बुधाय नमः 
मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर
व्रत : बुधवार 
वर्ष : 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68
दिन :  रविवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : सफेद एवं हरा
दिनांक : 5, 14, 23
जन्मरत्न : पन्‍ता
अंक :  4, 6, 8 
उपरत्न : एक्वामैरीन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मई से 20 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर

Share this story