आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

1 जनवरी 2026 गुरुवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 1 जनवरी है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह सूर्य है । इस माह का अधिपति ग्रह शनि है । आप आजीवन शनि एवं सूर्यग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे। आप दयालु व सहयोगी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं । आपके जीवन में कई बार अप्रत्याशित रूप से घटनाएँ घटित होंगी । आपका व्यवहार निश्छल एवं उदार होगा।

आप एक बार जो भी निर्णय लेंगे उस पर अन्त तक कायम रहेंगे । आपका मस्तिष्क उर्वर व जागरूक होगा। आप जिससे भी एक बार मिल लेंगे, उससे हमेशा के लिए आपका सम्पर्क बन जाएगा। भौतिक सुख-सुविधा के लिए आप सदैव प्रयत्नशील रहेंगे । आपको क्रोध बहुत जल्दी आएगा । व्ययशील प्रवृत्ति के होने के कारण आपके सदैव धन का अभाव बना रहेगा। आपमें किसी भी विषय या समस्या पर त्वरित निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता होगी। आप व्यस्त रहना ज्यादा पसन्द करेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ होगी । राजनैतिक-सामाजिक क्रियाकलापों में भी आपकी रुचि रहेगी । कला-संगीत के प्रति भी आपका रुझान रहेगा। सौभाग्य हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में सुनहरा एवं नारंगी रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। लाल रंग की वस्तुओं का दान भी करें । लाल वख्र में गेहूँ, गुड़, लाल फूल एवं तांबे का सिक्का दक्षिणा सहित दान में देवें। सदाचार का पालन करें। समाजसेवा निष्काम भाव से करें, अहिंसा का पालन करें । सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें ।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
दिनांक : 1, 10, 19, 28
जन्मरत्न : माणिक्य
अंक :  2,4,7 
उपरत्न : गार्नेट ( तामड़ा )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story