आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

12 दिसंबर 2025 शुक्रवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 12 दिसम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। आपका जन्मांक धनु एवं मीन राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आप जीवनपर्य॑त बृहस्पति ग्रह के प्रभाव से युक्त रहेंगे । आप शालीन एवं स्वतन्त्र विचारों के व्यक्ति होंगे । आपका व्यक्तित्व कोमल एवं परोपकारी होगा। किसी के समक्ष झुकना आपके लिए असहनीय होगा।

आप सदैव कुछ न कुछ करते रहेंगे। आप किसी भी कार्य के बारे में सुगमता से जानना चाहेंगे। आप अपने जीवन में आर्थिक पक्ष को ज्यादा महत्व देंगे । राजनैतिक सामाजिक गतिविधियों में आप अधिक रुचि लेंगे। आप अपने बात व्यवहार से दूसरों को अपने पक्ष में कर लेंगे। आप कठोर अनुशासन को ज्यादा महत्व देंगे। आपके विचारों में उग्रता का समावेश रहेगा। आप इर्ष्यालु एवं स्वार्थी भी होंगे। साहसिक कार्यों एवं संगीत में भी आपकी रुचि रहेगी । आपका गृहस्थ जीवन मधुर रहेगा ।

आप विनोदी भी होंगे परन्तु क्रोधित स्वभाव के होंगे। कभी-कभी आप में अहं की भावना भी जागृत होगी । जीवन में यन्त्र अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी देवता की अर्चना नियमित रूप से करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंगों का प्रयोग या इन्हीं रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का उपयोग अधिक करें । शुद्ध शाकाहार जीवन व्यतीत करें। समाज सेवा निष्काम भाव से करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story