आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

05 दिसंबर 2025 शुक्रवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 5 दिसम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बुध है । आपका जन्मांक मिथुन एवं कन्या राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति हैं। आप आजीवन वृहस्पति एवं बुध ग्रह से प्रभावी रहेंगे । आपको जीवन के हर क्षेत्र में काफी संघर्ष के बाद ही सफलता प्राप्त होगी ।

आपका व्यक्तित्व विशाल एवं आकर्षक होगा। जोखिम उठाना आपकी सबसे बड़ी विशेषता होगी । आपमें किसी भी कार्य या वस्तु के बारे में जल्दी ही सीखने समझने की अद्भुत क्षमता होगी । आपकी कल्पना शक्ति तीव्र होगी । आपमें अतीन्द्रिय ज्ञान की क्षमता होगी। आप कला-संगीत सौन्दर्य प्रेमी होंगे। आप किसी भी कार्य को करने से पूर्व योजना बनाकर ही कार्य को करेंगे। आप लगातार कार्यशील रहना पसन्द करेंगे। आपको आकस्मिक लाभ का भी सुयोग प्राप्त होगा । आत्मिक शान्ति के लिए आप जीवन में अनेकों परिवर्तन करेंगे । आप समय के अनुसार चलने में विश्वास रखेंगे ।

आप का सम्पर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। आपको जन सम्पर्क का लाभ मिलेगा। प्रतिकूलता के समय अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा-अर्चना नियमित रूप से करें । अपने दैनिक जीवन में यन्त्र सफेद रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें । बुधवार के दिन हरे रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें । गाय को मीठी रोटी या पराठा एवं गुड़ नियमित रूप से खिलानें। शुद्ध शाकाहारी जीवन  व्यतीत करें । समाज सेवा निष्काम भाव से करें । परोपकारी बनें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बुधाय नमः 
मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर
व्रत : बुधवार 
वर्ष : 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68
दिन :  रविवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : सफेद एवं हरा
दिनांक : 5, 14, 23
जन्मरत्न : पन्‍ता
अंक :  4, 6, 8 
उपरत्न : एक्वामैरीन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मई से 20 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story