आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।
30 नवंबर 2025 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 30 नवम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है । आपका जन्मांक धनु राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप मंगल एवं बृहस्पति ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे। आप शालीन और स्वतन्त्र प्रवृत्ति के व्यक्ति होंगे। आपका व्यक्तित्व दूसरों को प्रभावित करने वाला होगा ।
आपमें सही समय पर सही कार्य करने की अदूभुत क्षमता होगी । राजनैतिक गतिविधियों में आप अधिक रुचि रखेंगे । आपका आत्मविश्वास अटूट एवं दृढ़ होगा। आपके मन-मस्तिष्क में सदैव नये-नये विचार अंकुरित होते रहेंगे । आप स्वयं के प्रयत्नों से ही सफलता प्राप्त कर सकेंगे। कभी-कभी आप दूसरों पर शासन करना या उन पर अपनी विचारधारा थोपना चाहेंगे । मौज-मस्ती व भोग-विलासिता के निमित्त आप अधिक व्यय करेंगे। आप अपनी बातों को सबके समक्ष सुरुचिपूर्ण व रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत कर सकेंगे। आप नवज्ञान प्राप्त करने के इच्छुक होंगे ।
आप कठोर अनुशासन को ज्यादा महत्त्व देंगे । कभी-कभी स्वयं की प्रगति देखकर आप में अहं की भावना जागृत होगी । जीवन में सुख-समृद्धि एवं ऐश्वर्य हेतु अपने इष्ट देवी देवता की पूजा-अर्चना बराबर करें । अपने दैनिक जीवन में पीले एवं क्रीम रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें । वृहस्पतिवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान भी करे। शुद्ध शाकाहार जीवन व्यतीत करें । गौ-सेवा नियमित करें। परोपकारी बनें।
आपके लिए अनुकूल :-
मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः
मास : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक : 1,7
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )
वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

