आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।
25 नवंबर 2025 मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 25 नवम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह केतु है । आपका जन्मांक मीन राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है । आप मंगल एवं केतु ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में आजीवन रहेंगे । आपका जीवन संघर्षशील रहेगा। आप भावुक प्रवृत्ति के संकोची एवं शान्तिप्रिय व्यक्ति होंगे । व्यवधान आपके जीवन का प्रमुख अंग होगा।
आप अपने विचारों में जल्दी-जल्दी परिवर्तन करेंगे । सुख-दु:ख लाभ हानि आपके जीवन के साथ जुड़े रहेंगे । आपसी सलाह के बावजूद आप जो भी निर्णय लेंगे वह स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष रहेंगे। आप किसी भी कार्य को कुछ विशेष तरीके से करने की कोशिश करेंगे । आप छोटी-छोटी उलझनों को महत्व नहीं देंगे । व्यर्थ की वस्तुओं में उपयोगिता निकालना आपका प्रमुख गुण होगा । अध्यवसाय की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। आप एकान्त में रहना पसन्द करेंगे। आप जहाँ भी रहेंगे वहाँ का वातावरण अपने अनुकूल बना लेंगे।
आपमें अतीन्द्रिय ज्ञान की अद्भुत क्षमता होगी। राजनैतिक व सामाजिक कृत्यों में आप संलग्न रहेंगे। सुख-शान्ति एवं सफलता हेतु आप नियमित रूप से देव अर्चना अवश्य कथा करें। अपने दैनिक जीवन में गुलाबी एवं पीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें । केतु यन्त्र धारण करें । केतु ग्रह की पूजा-अर्चना करें । अपने कार्य के प्रति किसी को ठेस न पहुँचाएँ।
आपके लिए अनुकूल :-
मन्त्र : ॐ के केतवें नमः
मास : जनवरी, मार्च एवं अगस्त
व्रत : मंगलवार
वर्ष : 7, 16, 25, 34, 43, 52, 61, 70
दिन : रविवार, सोमवार एवं बुधवार
रंग : गुलाबी एवं पीला
दिनांक : 7, 16, 25
जन्मरत्न : लहसुनिया
अंक : 1, 2, 7
उपरत्न : लाजवर्त
वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 जून से 25 जुलाई

