आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

16 नवंबर 2025 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 16 नवम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह केतु है। आपका जन्मांक मीन राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप मंगल एवं केतु ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में जीवन पर्यन्त रहेंगे। आप कल्पनाशील व स्वतन्त्र विचारों के व्यक्ति होंगे। आपका जीवन आकस्मिकताओं से परिपूर्ण रहेगा। लेकिन आप सदैव आत्मसंयम बनाए रखेंगे। व्यर्थ की वस्तुओं में उपयोगिता निकालना आपका प्रमुख गुण होगा।

आप जहाँ भी रहेंगे वहाँ का वातावरण अपने अनुकूल बना लेने में सक्षम होंगे। आपकी सलाह के बावजूद आप जो भी निर्णय लेंगे स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष होगा। आप आवश्यकता से अधिक भावुक होंगे। जोखिम भरे कार्यों की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। आप जिससे भी एक बार सम्पर्क स्थापित कर लेंगे वह आपको कभी नहीं भूल पायेगा। आपका स्वभाव कुछ रहस्यमयी होगा। परिवार से आपको असहयोग ही मिलेगा। स्थान परिवर्तन के अवसर आपके जीवन में कई बार आयेंगे। दूसरों के मन की बात जान लेने में सक्षम होंगे। आमोद-प्रमोद में आपका समय अधिक नष्ट होगा।

आप एकान्त में रहना पसन्द करेंगे। धार्मिक कृत्यों में भी आपकी रुचि रहेगी। जीवन में सफलता के लिए आप नियमित रूप से देव अर्चना अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में गुलाबी एवं पीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग अधिक करें। केतु ग्रह की पूजा करें तथा सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। चाँदी का छल्ला कनिष्ठा अंगुली में पहनें तथा केतु यन्त्र धारण करें। असत्य बात का सहारा न लेवें। 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ के केतवें नमः
मास : जनवरी, मार्च एवं अगस्त
व्रत : मंगलवार 
वर्ष :  7, 16, 25, 34, 43, 52, 61, 70
दिन : रविवार, सोमवार एवं बुधवार 
रंग : गुलाबी एवं पीला
दिनांक : 7, 16, 25
जन्मरत्न : लहसुनिया
अंक :   1, 2, 7
उपरत्न : लाजवर्त

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 जून से 25 जुलाई

Share this story