आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

11 नवंबर 2025 मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 12 नवम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। आपका जन्मांक धनु एवं मीन राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति मंगल है। आप आजीवन मंगल एवं बृहस्पति ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे। आपका जीवन सामान्य स्तर का होगा। आपका व्यक्तित्व कोमल व भावुक होगा। आप बाधाओं का धैर्यपूर्वक सामना करने को तैयार रहेंगे ।

आप न तो किसी के कार्य में बाधा डालेंगे और न स्वयं ही चाहेंगे कि कोई आपके कार्य में व्यवधान उत्पन्न करें। कभी-कभी आप दूसरों पर शासन करना या उन पर अपनी विचारधारा थोपना चाहेंगे। आपकी महत्त्वाकांक्षाएँ काफी ऊँची रहेंगी। आपवाद विवाद से दूर रहने की कोशिश करेंगे। आप सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। आप किसी के समक्ष नहीं झुकेंगे। आपके शब्दकोश में नहीं शब्द है ही नहीं। कभी-कभी आप आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

आपकी दूरदर्शिता एवं वाकृपट्ता सफलता में सहायक होगी । कलात्मक कृत्यों की ओर आपका अधिक रुझान रहेगा। अभिलाषा की पूर्ति हेतु अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा-अर्चना नियमित करें । आप अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं पीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें । वृहस्पति ग्रह से सम्बन्धित सफेद एवं पीले रंग की वस्तुओं का दान भी करें। शुद्ध शाकाहार का नियम अपनावें । समाज सेवा निष्काम भाव से करें। अहिंसा का पालन करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

Share this story