आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

08 नवंबर 2025 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 8 नवम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शनि है । आपका जन्मांक मकर एवं कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप मंगल एवं शनि ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में जीवन पर्यन्त रहेंगे। आप आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होंगे। आप कुछ संकोची एवं आलसी भी होंगे। आप ऊपर से कठोर होते हुए भी अन्दर से अत्यन्त कोमल होंगे।

आपके कार्यों में प्रदर्शन की भावना नहीं रहेगी । आपमें अधिक भावुकता होने के कारण मन बेचैन रहेगा। आपका महत्त्वाकांक्षाएँ बहुत ऊँची रहेगी । आप सहज ही कुछ भी प्राप्त नहीं कर पायेंगे । इसके लिए आपको दृढ़ संघर्ष करना पड़ेगा। आपके जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव के क्षण आयेंगे । आप सामान्य रूप से कार्य करते रहेंगे । दूसरों के मनोभाव को जान लेने की आपमें अद्भुत क्षमता होगी। आप छोटे व तुच्छ कार्यों से सन्तुष्ट नहीं होंगे। धार्मिक व आध्यात्मिक कृत्यों की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा। आपमें स्वाभिमान की भावना भी रहेगी । क्रोध की स्थिति में आप अपना नुकसान कर लेंगे ।

आप भौतिकवादी दृष्टिकोण को ज्यादा महत्व देंगे। आप कठोर अनुशासनप्रिय हैं । सुख-शान्ति एवं सफलता हेतु अपने आराध्य देवी-देवता की अर्चना एवं पूजा विधि-विधान से करें । अपने दैनिक जीवन में भूरा एवं नीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। शनिवार के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान भी करें। शुद्ध शाकाहार का नियम बनावें । अपने हित के लिए असत्य का सहारा न लेवें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ  शं शनैश्चराय नमः 
मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
दिनांक : 8, 17, 26
जन्मरत्न : नीलम
अंक :  2,4, 6, 7 
उपरत्न : नीली

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर

Share this story