आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now


05 नवंबर को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 5 नवंबर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बुध है । इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप मंगल एवं बुध ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे। आप चंचल प्रवृत्ति क दयालु व मिलनसार व्यक्ति होंगे। आप किसी के अधिन रहना पसन्द नहीं करेंगे। आप स्वतंत्र एवं आधुनिक विचारों के होंगे। 

आप अपने को जैसा देश वैसा भेष के अनुरूप ढाल लेने में सक्षम होंगे। कला-संगीत-सौन्दर्य की ओर आपका रूझान अधिक रहेगा। आप खाली हाथ बैठना पसन्द नहीं करेंगे। आप विश्वसनीय और निष्ठावान व्यक्ति होंगे। आप कुछ जल्दबाज प्रवृत्ति के होंगे। जिससे नुकसान संभव होगा। आप में स्वार्थ गुण विशेष रूप से पाया जायेगा। आप आकर्षक प्रवृत्ति के होंगे जिसके कारण लोग स्वत: ही आपकी ओर आकर्षित होंगे। इसलिए आप कभी अपने को अकेला महसूस नहीं करेंगे । सेवा भावना आप में प्रबल रहेगी । 

आपको अपने जीवन में मनोरंजन व यात्रा का भरपूर अवसर मिलेगा। जीवन में परेशानी की स्थिति में अपने इृष्ट देवी-देवता की अर्चना करें। अपने दैनिक-जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अकितम करें। बुध कवच का पाठ करें। बुधवार का ब्रत रखें। अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवे। परोपकारी बनें। सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। 
आपके लिए अनुकूल :-
मन्त्र : ॐ बुं बुधाय नमः 
 मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर
 व्रत : बुधवार 
 वर्ष : 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68
 दिन : रविवार, गुरुवार एवं शनिवार 
 रंग : सफेद एवं हरा
 दिनांक : 5, 14, 23
 जन्मरत्न : पन्ना
 अंक :   4, 6, 8 
 उपरत्न : एक्वामैरीन
वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मई से 20 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर

Share this story