आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।
31 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 31 अक्टूबर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह राहु है । आपका जन्मांक कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है । आप शुक्र एवं राहु ग्रह से आजीवन प्रभावी रहेंगे । व्यवधान आपके जीवन का प्रमुख अंग होगा। आपका जीवन उथल-पुधल से परिपूर्ण रहेगा। आप किसी भी कार्य को नये एवं रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम होंगे ।
आपको अपने जीवन में अनेकों बार परिवर्तन करने पड़ेंगे । आप किसी भी गलत कार्य या बात के प्रबल विरोधी होंगे । आप में स्वतन्त्र निर्णय क्षमता का अभाव रहेगा । उग्रता की स्थिति में आप अपना मानसिक सन्तुलन खो बैठेंगे और स्वयं का ही नुकसान कर लेंगे । आप छोटी-छोटी समस्याओं को अधिक महत्त्व नहीं देंगे। आप अपना कार्य करने के लिए दूसरों को भी हानि पहुँचाने से पीछे नहीं हटेंगे । प्रेम-प्रसंगो में विफलता ही हाथ लगेगी । कोई भी आपके मन की बात नहीं जान पायेगा । भोग-विलासिता व मौजमस्ती के निम्मित्त आप अधिक व्यय करेंगे। जीवन में भाग्योदय के लिए अपने इष्ट देवी-देवता वन्य की आराधना अवश्य करें ।
अपने दैनिक जीवन में चित्र विचित्र चमकीले वस्तुओं का प्रयोग करें । काले रंग की वस्तुओं का दान भी करें। अपनी परम्परा के अनुसार धर्म का पालन अवश्य करें । अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवें। गो सेवा नित्य करें। सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें ।
आपके लिए अनुकूल :-
मन्त्र : ॐ रां राहवे नमः
मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
व्रत : शनिवार
वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
दिनांक : 4, 13, 22, 31
जन्मरत्न : गोमेद
अंक : 1, 2.7
उपरत्न : काला अकीक
वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

