आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

rgds
WhatsApp Channel Join Now

29 अक्टूबर 2025 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 29 अक्टूबर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह चन्द्रमा है। आपका जन्मांक कर्क राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है। आप आजीवन शुक्र एवं चन्द्रमा ग्रह से प्रभावी रहेंगे। आप दयालु व कल्पनाशील व्यक्ति होंगे। आपका व्यक्तित्व सम्मोहक होगा। अत्यधिक उदारता आपके लिए नुकसानदायक होगी । आप अपने विचारों में बार-बार परिवर्तन करेंगे ।

आप में त्वरित निर्णय क्षमता का अभाव रहेगा। आप स्पष्टवादी भी होंगे। जो कि यदा-कदा आपके लिए घातक रहेगा। आपका मुख्य उद्देश्य लक्ष्य की प्राप्ति होगा। आप किसी भी कार्य को नि:स्वार्थ भाव से करेंगे । आप कुछ इं्ष्यालु भी होंगे। आपको जनसम्पर्क का लाभ मिलेगा । प्रेम सौन्दर्य व ललित कलाओं की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। बाहरी दिखावा आप अधिक पसन्द करेंगे। आप एक ही स्थान पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पायेंगे। आप अधिकतर निर्णय अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन कष्टकर रहेगा। यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी ।

आपके जीवन एकाग्रता का अभाव बना रहेगा। जीवन में सफलता हेतु आप नियमित रूप से अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना करें । तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का धर्म अपनाएँ। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग करें। सोमवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान भी करें । तन-मन-कर्म- जज वचन से शुचिता का धर्म अपनाएँ। सदाचार का पालन करें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story