आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

28 अक्टूबर 2025 मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 28 अक्टूबर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह सूर्य है। आपका जन्मांक सिंह राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपतति ग्रह शुक्र है। आप शुक्र एवं सूर्यग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त होंगे । आपका व्यवहार निश्छल एवं उदार होगा। आपके ऊपर कितना ही बड़ा जिम्मेदारी क्यों न सौंपी जाए उसे निभाने में पूर्णरूप से सक्षम रहेंगे । मार्ग-निर्देशन के क्षेत्र में आप अग्रणी रहेंगे।

आप जिससे भी एक बार मिल लेंगे । उससे हमेशा के लिए आपका सम्पर्क बन जायेगा। आपको अपने मित्रों व सहयोगियों से सदैव सहयोग मिलता रहेगा। आपको क्रो ध बहुत जल्दी आयेगा । दूरदर्शिता व वाकूपट्ता आपकी प्रगति में सहायक होगा । भौतिक सुख-सुविधा हेतु आप सदैव प्रयत्नशील रहेंगे । आपका मुख्य सिद्धान्त होगा ' संघर्ष ही जीवन है ' धन सम्पत्ति के मामले में आप निष्पक्ष रहेंगे । आप जो भी कहेंगे । स्पष्ट रूप से कहेंगे। समय के साथ चलने की आप में अद्भुत क्षमता होगी । राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी रुचि रहेगी।

आपका दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा। कला-संगीत प्रेमी होंगे। सुख-सौभाग्य हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की अर्चना अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में सुनहरा एवं नारंगी रंग का प्रयोग करें । लाल रंग के वस्त्र में गेहूँ, गुड़, लाल फूल तांबे का सिक्का भी दक्षिणा सहित रविवार के दिन दान में देवें। सदाचार का पालन करें । आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
दिनांक : 1, 10, 19, 28
जन्मरत्न : माणिक्य
अंक :  2,4,7 
उपरत्न : गार्नेट ( तामड़ा )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

Share this story