आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 10 अक्टूबर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह सूर्य है । आपका जन्मांक सिंह राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है । आप शुक्र एवं सूर्य ग्रह के प्रभाव से युक्त होंगे। आपका जीवन कठिनाईयों से परिपूर्ण रहेगा। आपका व्यक्तित्व दूसरों को अधिपति करने वाला होगा। आप कोमल प्रवृत्ति के उदार व्यक्ति होंगे ।

आप में दया व सहयोग की भावना विशेष रूप से विद्यमान रहेगा। आप न तो किसी के समक्ष झुकेंगे और न ही कार्य करेंगे । आपके निर्णय में दृढ़ता और आत्मविश्वास का समावेश रहेगा। आप में उतावलापन अधिक रहेगा। व्ययशील प्रवृत्ति का होने के कारण अपने पास सदैव धन का अभाव रहेगा। आप बहुत जल्दी उत्तेजित हो जायेंगे । आपके कार्यों में नवीनता की झलक मिलेगी । मित्रों व अधीनस्थों से आपको सहयोग मिलता रहेगा। आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ होगी । दूसरों के मन की बात आप सहज ही जान लेंगे।

आप दो भी कहेंगे स्पष्ट एवं दो टूक शब्दों में कहेंगे । खाली हाथ बैठना आप पसन्द नहीं करेंगे । राजनैतिगक व सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी रूचि रहेगी। सुख-सौभाग्य हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की अर्चना अवश्य करें । अपने दैनिक जीवन में सुनहरा एवं नारंगी रंग का प्रयोग करें। लाल रंग की वस्तुओं का दान भी करें । लाल वख्र में गेहूँ, गुड़, लाल फूल, तांबे का सिक्का का दक्षिणा सहित दान में देवें। सुख-समृद्धि व सफलता के लिए रत्न या उपर्त्त तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
दिनांक : 1, 10, 19, 28
जन्मरत्न : माणिक्य
अंक :  2,4,7 
उपरत्न : गार्नेट ( तामड़ा )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story