आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

06 अक्टूबर 2025 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 6 अक्टूबर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शुक्र है । आपका जन्मांक वृषभ व तुला राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है। आप आजीवन शुक्र ग्रह से प्रभावी रहेंगे । आप में बुद्धि एवं भावना का अद्भुत तालमेल रहेगा। आपका प्रमुख उद्देश्य सुख शान्ति का जीवन व्यतीत करना होगा।

आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ होगी । नेतृत्व गुण आप में विशेष रूप से विधान रहेगा आप किसी बात को लेकर तुरन्त निराश हो जायेंगे । जनकल्याण की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। आप बन सँवर कर रहना पसन्द करेंगें। विपरीत परिस्थितियों में भी आप सदैव मुस्कराते रहें गे। मानसिक सन्तुलन और दूरदर्शिता आपके सफलता में सहायक सिद्ध होगा। आपका ग्रहस्थ जीवन सामान्य-सा रहेगा । भोग विलासिता की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। फैशन सम्बन्धित वस्तुओं पर आप व्यय करेंगे। आप जनसम्पर्क का लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे । आपजो भी कहेंगे स्पष्ट रूप से कहेंगे ।

आप उत्तरदायित्व के बोझ से सदैव दबे रहेंगे। आप काफी मेहनत एवं संघर्ष के पश्चात ही सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मनोरथ की पूर्ति के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें । अपने दैनिक जीवन सफेद रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें । शुक्रवार के दिन कनिष्ठा अंगुली में चांदी का छल्ला धारण करें। तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का धर्म अपनावें। सुख-समृद्धि व सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ शुं शुक्राय नमः 
मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
व्रत : शुक्रवार
वर्ष : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : हल्का नीला एवं सफेद
दिनांक : 6, 15, 24
जन्मरत्न : हीरा
अंक :   4, 5, 8 
उपरत्न : सफेद पुखराज

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 अप्रैल से 21 मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर

Share this story