आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

30 सितंबर 2025 मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 30 सितम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है । आपका जन्मांक धनु राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह बुध है। आप बुध एवं बृहस्पति ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में आजीवन रहेंगे। आपका जीवन सामान्य स्तर का होगा। आप अपने बात व्यवहार को सबके सामने बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने में सक्षम होंगे।

आप किसी दबाव में नहीं रहेंगे लेकिन कभी-कभी आप दूसरों पर अधिकार जताना या शासन करना चाहेंगे । स्वयं की प्रगति देखकर कभी-कभी आपमें अहं की भावना जागृत होगी । उग्रता की स्थिति में आप अपना मानसिक सन्तुलन खो बैठेंगे। आप बात ही बात में विरोधियों को भी अपने पक्ष में कर लेने में सक्षम होंगे । आप बाधाओं का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे । वाद-विवाद से आप दूर ही रहना चाहेंगे। आप अपना काम निकलवाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे।

आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। भोग-विलासिता के निमित्त आप अधिक व्यय करेंगे। धार्मिक-आध्यात्मिक कृत्यों में भी आपकी रुचि रहेगी। राजनैतिक-सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि रहेगी । जीवन में अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना अवश्य करें। जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें । बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान भी करें । समाज सेवा निष्काम भाव से करें । अहिंसा का पालन करें । भाग्योन्नति एवं सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें ।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

Share this story