आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

28 सितंबर 2025 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 28 सितम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह सूर्य है। आप आजीवन बुध एवं सूर्य ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे। आपके जीवन में अनेकों बार उतार-चढ़ाव के क्षण आयेंगे। लेकिन आप निरन्तर कार्यशील रहेंगे। आपको जीवन में प्रगति बहुत धीमी गति से होगी । आप जिससे भी एक बार सम्पर्क स्थापित कर लेंगे उससे हमेशा आपका सम्पर्क बन जायेगा।

आप कोमल हंदय के उदार व्यक्ति होंगे। सहयोग की भावना आपमें विशेष रूप से विद्यमान रहेगी। आपके ऊपर कितनी ही बड़ी जिम्मेदारी क्यों न सौंपी जाएँ उसे पूर्ण करने में आप सक्षम होंगे। आपमें उत्तावलापन अधिक रहेगा । स्वार्थ गुण की आपमें प्रमुखता रहेगी । आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य सा रहेगा । सहयोगी वर्ग से आपको बराबर सहयोग मिलता रहेगा । आप सदैव कुछ नया करने की सोचेंगे। नेतृत्व की प्रधानता रहेगी। कला-संगीत-कला-सौन्दर्य में आपकी विशेष रुचि रहेगी । व्ययशील प्रवृत्ति का होने के कारण आपके पास धन का अभाव रहेगा। आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ होगी ।

अपने दैनिक जीवन में नारंगी एवं पीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें । प्रगति के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना करें । रविवार के दिन लाल रंग की वस्तुओं का दान भी करें । सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें ।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणिः सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग: पीला, सुनहरा एवं नारंगी
दिनांक : 1, 10, 19, 28 
जन्मरत्न : माणिक्य 
उपरतन : गार्नेट
अंक : 2,4,7 
जड़ी : बेलकी जड़ 
दिशा : पूर्व

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

Share this story