आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

26 सितंबर 2025 शुक्रवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 26 सितम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह शनि है । आपका जन्मांक मकर एवं कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिष्ठाता ग्रह बुध है । आप बुध एवं शनि ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में जीवन पर्यन्त रहेंगे। आपके जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव के क्षण आयेंगे। लेकिन आप सामान्य रूप से कार्य करते रहेंगे।

आपकी महत्त्वकांक्षाएँ काफी ऊँची रहेगी। आप सहज ही कुछ भी प्राप्त नहीं कर पायेंगे । इसके लिए आपको दृढ़ संघर्ष करना पड़ेगा। आप कुछ संकोची एवं आलसी भी होंगे। आपके जीवन में क्रोध की अधिकता रहेगी। क्रोध की स्थिति में आप अपना अहित कर लेंगे । आप भौतिकवादी दृष्टिकोण को ज्यादा महत्व देंगे। आप ऊपर से कठोर होते हुए भी अन्दर से अत्यन्त कोमल होंगे। समाज सेवा की भावना आपमें प्रबल रहेगी । आप कठोर अनुशासनप्रिय होंगे । आप कुछ ईइर्ष्यालु भी होंगे जो कि प्रगति में बाधक होगा। आप कोई भी कार्य बिना प्रदर्शन की भावना से करेंगे ।

आपका स्वभाव विनोदी प्रवृत्ति का होगा। जिस कारण अनजाव व्यक्ति भी आपके सम्पर्क में आ जायेगा और आपका हितैषी बन जायेगा। आपके जीवन में आकस्मिक लाभ के क्षण आयेंगे। सुख एवं सफलता के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की अर्चना एवं पूजा नियमित रूप से करें । जीवन में हरे एवं नीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें । शनिवार के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान करें। आरोग्य व सौभाग्य के लिए रतन या उपर तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ  शं शनैश्चराय नमः 
मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
दिनांक : 8, 17, 26
जन्मरत्न : नीलम
अंक :  2,4, 6, 7 
उपरत्न : नीली

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर

Share this story