आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

21 सितंबर 2025 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 21 सितम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है । आपका जन्मांक धनु राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह बुध है। आप बुध एवं बृहस्पति ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में आजीवन रहेंगे । आपके विचारों में उग्रता का समावेश रहेगा । साथ ही कठोर अनुशासनप्रिय व्यक्ति होंगे। आपका मस्तिष्क सदैव गतिशील रहेगा।

आप निरन्तर या किसी के अधीन रहकर कार्य करना पसन्द नहीं करेंगे। आप जहाँ भी रहेंगे, वहाँ का वातावरण अपने मनोनुकूल बना लेने में सफल होंगे। धर्म-अध्यात्म के प्रति आपकी विशेष आस्था रहेगी। सामाजिक एवं राजनैतिक गतिविधियों में आप अधिक रुचि लेंगे। भोग-विलासिता व मौज-मस्ती के निमित्त अधिक व्यय करेंगे। संगीत व साहसिक कार्यों की ओर भी आपका झुकाव रहेगा। परिजन समय पर काम नहीं आयेंगे । जीवन में आर्थिक पक्ष को ज्यादा महत्व देंगे। आप इर्ष्यालु व स्वार्थी भी होंगे। आप बहुत जल्दी क्रोधित हो जायेंगे । क्रोध की स्थिति में आप अपना नुकसान कर बैठेंगे।

आप कुछ विनोदी भी होंगे। आपका गृहस्थ जीवन मधुर रहेगा। आप नवज्ञान प्राप्त करने को इच्छुक रहेंगे । आपकी दूरदर्शिता और वाकूपटुता सफलता में सहायक सिद्ध होगी । आप कोमल एवं भावुक होंगे। जीवन में अनुकूलता के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना अवश्य करें। सफेद एवं क्रीम रंग की वस्तुओं का प्रयोग नियमित करें । बृहस्पति ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें ।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

Share this story