आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

20 सितंबर 2025 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 20 सितम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह चन्द्रमा है । आपका जन्मांक कर्क राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिष्ठाता ग्रह बुध है । आप आजीवन बुध एवं चन्द्रमा ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त होंगे । आपका जीवन संघर्षशील रहेगा। आपका स्वभाव मृदु एवं दयालु होगा।

आप शारीरिक कार्यों की अपेक्षा मानसिक कार्यों में अधिक महत्त्व देंगे। अतीन्द्रिय ज्ञान की आपमें अद्भुत क्षमता होगी । यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। भावनात्मक प्रवृत्ति का होने के कारण आपके भावनाओं को बहुत जल्दी ठेस लगेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूर्णरूप से निभाने में सक्षम होंगे । प्रेम-सौन्दर्य-संगीत एवं ललित कलाओं में आप अधिक रुचि लेंगे। आप किसी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहने में सक्षम होंगे। आप सहयोगी प्रवृत्ति के होंगे। आप स्पष्टवादी भी होंगे। जो कभी-कभी आपके लिए घातक रहेगी ।

आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा । चन्द्रमा तत्व की प्रधानता के कारण आपमें स्त्रीत्व गुण की भरमार रहेगी। आप यथार्थवादी होते हुए सदैव कल्पनालोक में विचरण करेंगे । आपके जीवन में एकाग्रता का अभाव बना रहेगा । सफलता के निमित्त अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना करें । जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। सोमवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान भी करें । आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story