आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

19 सितंबर 2025 शुक्रवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 19 सितम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह सूर्य है । आपका जन्मांक सिंह राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह बुध है। आप आजीवन बुध एवं सूर्य ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त रहेंगे। आप दृढ़ निश्चयी साहसी व स्वाभिमानी व्यक्ति होंगे। आपके जीवन में उतार-चढ़ाव के क्षण आयेंगे । लेकिन आप हर स्थिति में सामान्य रहेंगे।

आप दैनिक जीवन में अनुशासन को ज्यादा महत्व देंगे । व्ययशील प्रवृत्ति के कारण आपके पास सदैव धन का अभाव रहेगा। आपक जनसम्पर्क उच्चस्तरीय होगा। आप आकर्षक प्रतिभा के धनी होंगे। आकर्षक व्यक्तित्व के कारण अपरिचितों को भी अपना मित्र बना लेंगे। आप कला-संगीत-सौन्दर्य प्रेमी होंगे । राजनैतिक-सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक रुचि लेंगे । दाम्पत्य जीवन आपका सामान्य रहेगा। आपको जीवन के हर क्षेत्र में किसी न किसी से सहयोग मिलता रहेगा। आप साधारण व सुरुचिपूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहेंगे ।

आपके निर्णय में दृढ़ता और आत्मविश्वास का समावेश रहेगा। आपमें उत्तावलापन अधिक रहेगा। आपमें दया व सहयोग की भावना विशेष रूप से रहेगी । आप जो भी कहेंगे स्पष्ट शब्दों में कहेंगे। आरोग्य एवं सौभाग्य हेतु आराध्य देवी-देवता की आराधना नियमित करें । जीवन में सुनहरा एवं नारंगी रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। रविवार के दिन लाल वख्र में गेहूँ, लाल फूल, तांबे का पात्र दक्षिणा सहित दान में देवें। सदाचार का पालन करें। सफलता के लिए रत या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणिः सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग: पीला, सुनहरा एवं नारंगी
दिनांक : 1, 10, 19, 28 
जन्मरत्न : माणिक्य 
उपरतन : गार्नेट
अंक : 2,4,7 
जड़ी : बेलकी जड़ 
दिशा : पूर्व

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त
 

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story