आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।

dd

14 नवम्बर 2023 मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 14 नवम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बुध है। आपका जन्मांक मिथुन एवं कन्या राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है । आप आजीवन मंगल एवं बुध ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे। आपका व्यक्ति दूसरों को सम्मोहित करने वाला होगा। आप चंचल प्रवृत्ति के दयालु व मिलनसार व्यक्ति होंगे।

आप लगातार कार्य करते रहना पसन्द करेंगे। आप परिस्थितियों के अनुसार अपने आपको ढाल लेने में सक्षम होंगे। आपके मन मस्तिष्क में सदैव नये-नये विचार आते रहेंगे। आप किसी के दबाव में न तो रहेंगे और न ही कार्य करेंगे। आप दूसरों के साथ घुल-मिलकर सहज ही उनके मन की बात जान लेंगे। आपके पास आय के स्रोत एक से अधिक रहेंगे। स्वार्थगुण आपमें विशेष रूप से विद्यमान रहेगा। आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। आप आधुनिकता प्रेमी होंगे। कला-संगीत सौन्दर्य में विशेष रुचि रहेगी। आप व्यर्थ समय गंवाना पसन्द नहीं करेंगे ।

आपको अपने जीवन में मनोरंजन एवं यात्रा का भरपूर अवसर मिलेगा। आप कुछ जल्दबाज प्रवृत्ति के होंगे। जिससे कभी-कभी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवन में सुख-सौभाग्य के लिए अपने इष्ट देवी-देवता को आराधना नियमित रूप से करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं हरे रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। बुधवार के दिन हरे रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। गाय को मीठी रोटी नियमित रूप से खिलावें | शुद्ध शाकाहारी बनें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बुधाय नमः 
मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर
व्रत : बुधवार 
वर्ष : 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68
दिन :  रविवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : सफेद एवं हरा
दिनांक : 5, 14, 23
जन्मरत्न : पन्‍ता
अंक :  4, 6, 8 
उपरत्न : एक्वामैरीन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मई से 20 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story