आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

17 अक्टूबर 2023 मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 17 अक्टूबर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शनि है। आपका जन्मांक मकर एवं कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है। आप शुक्र एवं शनि ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त रहेंगे। सूक्ष्मदर्शिता आपका विशेष गुण होगा। आपकी इच्छा शक्ति दृढ़ होगी। आप बहुत जल्दी क्रोधित हो जायेंगे।

आपके जीवन में अनेकों बार उतार-चढ़ाव के क्षण आयेंगे। आपकी महत्वकांक्षाएँ बहुत ऊँची रहेगी। आप में ईर्ष्या भावना अधिक रहेगी । साहसिक कार्यों में आप अधिक रूचि लेंगे। आप कुछ स्वाभिमानी भी होंगे। आप भौतिकवादी दृष्टिकोण को महत्व देंगे। आपके कार्यों में नवीनता की झलक मिलेगी। धार्मिक अध्यात्मिक कृत्यों में आपका झुकाव अधिक रहेगा | क्रोध की स्थिति में आप अपना ही नुकसान कर लेंगे। आप सहज ही कुछ भी प्राप्त नहीं कर पायेंगे इसके लिए आपको कठिनाईयों के दौर से गुजरना पड़ेगा। जनकल्याम की ओर आपका रुझान रहेगा। छोटे एवं तुच्छ कार्यों से आप संतुष्ट नहीं होंगे। 

आप कोई भी कार्य जल्दबाजी में नहीं करेंगे। ये व्यक्ति हानि पहुँचाने की दिशा में गुप्त षडयंत्र करेंगे। कार्यों में सफलता के लिए अपने आराध्य देव की आराधना अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में लाल एवं नारंगी रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। शनिवार के दिन शनि ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। शुद्ध शाकाहार जीवन अपनाएँ। सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ  शं शनैश्चराय नमः 
मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
दिनांक : 8, 17, 26
जन्मरत्न : नीलम
अंक :  2,4, 6, 7 
उपरत्न : नीली

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर

Share this story