आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

v

11 अक्टूबर 2023 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 11 अक्टूबर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है । आपका जन्मांक कर्क राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है। आप पर आजीवन शुक्र एवं चन्द्र ग्रह का प्रभाव बना रहेगा। आप आकर्षक प्रतिभा के धनी होंगे। आप किसी भी समस्या पर तुरन्त निर्णय नहीं ले पायेंगे। आपके जीवन में एकाग्रता का अभाव रहेगा। अत्यधिक उदारता आपके लिए नुकसान दायक रहेगा। आपका जीवन कठिनाईयों एवं संघर्षों से भरा रहेगा। आप सहयोगी प्रवृत्ति के होंगे। आप छोटी-सी असफलता से ही निराश हो जायेंगे । आपका प्रमुख उद्देश्य लक्ष्य की प्राप्ति होगा। आप किसी भी कार्य को निःस्वार्थ भाव से करेंगे। प्रेम-सौन्दर्य व ललित कलाओं में आप अधिक रूचि लेंगे। आप स्पष्टवादी भी होंगे जो कि कभी-कभी आपके लिए घातक होगा । आपका दाम्पत्य जीवन वन सामान्य रहेगा गा। आपका मुख्य सिद्धान्त सादाजीवन अच्छा विचार होगा। आपको जन सम्पर्क का लाभ मिलेगा। आप में प्रदर्शन की भावना अधिक रहेगी । जीवन में सफलता हेतु आप नियमित रूप से अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना करें | तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का धर्म अपनाएँ। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग करें। सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान भी करें। सदाचारी बनें। आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story