आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

04 अक्टूबर 2023 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 4 अक्टूबर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है। आपका जन्मांक कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है। आप शुक्र एवं राहु ग्रह से आजीवन प्रभावी रहेंगे। आपका जीवन कठिनाइयों से परिपूर्ण रहेगा। जीवन में अनेकों बार उतार-चढ़ाव के क्षण आयेंगे। व्यवधान आपके जीवन का प्रमुख अंग होगा।

आप में किसी कार्य को जल्दी ही सीखने समझने की क्षमता होगी। आपका सम्पर्क क्षेत्र के सीमति होगा। जिससे अकेलेपन की अनुभूति होगी। आप किसी के भी विश्वासपात्र बने रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में आपको विफलता का सामना करना पड़ेगा। रचनात्मक गतिविधियों में भी आप रूचि लेंगे। आप किसी भी विषय पर विचार करें। लेकिन आप अपना विचार कब बदल देंगे कोई निश्चित नहीं रहेगा। आपके कार्यों में नवीनता की झलक मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। बाहरी आडम्बरों एवं तड़क-भड़क की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा।

आप जरूरत से ज्यादा उतावले होंगे जो कि आपकी प्रगति में बाधक होगा । सहयोगियों से आपको असहयोग ही प्राप्त होगा। जीवन में भाग्योदय के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में चित्र विचित्र चमकीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें | काले रंग की वस्तुओं का दान भी करें। अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवें | परोपकार की भावना अपनाएँ। सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ रां राहवे नमः 
मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
दिनांक : 4, 13, 22, 31
जन्मरत्न : गोमेद
अंक :  1, 2.7 
उपरत्न : काला अकीक

वर्ष का महत्वपूर्ण समब - 2 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

Share this story