आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

03 अक्टूबर 2023 मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 3 अक्टूबर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। आपका जन्मांक धनु राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिपति मंगल है | आप शुक्र एवं बृहस्पति ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त होंगे। आप कठोर अनुशासन प्रिय व्यक्ति होंगे। धर्म-अध्यात्म के प्रति विशेष आस्था रहेगी। स्वयं की प्रगति देखकर आप में अहं की भावना भी जाग्रत होगी।

आप अपना काम निकलवाने में कुछ भी करने को तैयार रहेंगे। आप बात ही बात में अपरिचितों को भी अपने वश में कर लेने में सक्षम होंगे। सामाजिक-राजनैतिक गतिविधियों में आप अधिक रूचि लेंगे। भोग-विलासिता व मौजमस्ती के नियमित आप अधिक व्यय करेंगे। आप निजी स्वार्थ को अधिक महत्व देंगे। आपके विचारों में उग्रता का समावेश रहेगा। आप ईर्ष्यालु भी होंगे। आप यही समय का सही उपयोग करने में सक्षम होंगे। साहिसक कार्यो व संगीत में भी आपकी रूचि रहेगी। आप विनोदी स्वभाव के होंगे।

आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आप सदैव कुछ नया करने की सोचेंगे। साथ ही वाद-विवाद से दूर ही रहने का प्रयत्न करेंगे । सुख-सौभाग्य, आरोग्य के लिए अपने इृष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें । सुख-समृद्धि व सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण सपब - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

Share this story