आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

01 अक्टूबर 2023 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 1 अक्टूबर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह सूर्य है। आपका जन्मांक सिंह राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है। आप आजीवन शुक्र एवं सूर्यग्रह के
सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे। आप निश्छल एवं उदार हृदय वाले व्यक्ति होंगे। अपने जीवन में कई बार आकस्मिक घटनाएँ घटित होगी। लेकिन आप हर परिस्थिति में सामान्य रहेंगे।

आप दृढ़ निश्चयी पराक्रमी व स्वाभिमानी व्यक्ति होंगे। आप में नेतृत्व गुण की प्रधानता रहेगी। आप किसी से भी अपना काम निकलवाने में माहिर होंगे। आपका जनसम्पर्क उच्चस्तरीय रहेगा। परोपकार ही भावना आप में प्रबल रहेगी। अत्याधिक उतावलापन आप की प्रमुख कमजोरी होगी। आप कोई भी निम्नस्तर या तुच्छ कार्य नहीं करना चाहेंगे। आप सदैव कुछ नया करने की सोचेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ होगी। राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र में आपकी रूचि रहेगी। सुख-सौभाग्य हेतु अपने इृष्ट देवी-देवता की अर्चना अवश्य करें|

अपने दैनिक जीवन में सुनहरा एवं नारंगी रंग का प्रयोग अधिकतम करें । लाल रंग की वस्तुओं का दान करें। लाल वज्र में गेहूँ, लाल फूल, तांबे का सिक्का दक्षिणा सहित रविवार के दिन दान में देवें। सदाचार का पालन करें | समाज सेवा निष्काम भाव से करें । अहिंसा का पालन करें। आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
दिनांक : 1, 10, 19, 28
जन्मरत्न : माणिक्य
अंक :  2,4,7 
उपरत्न : गार्नेट ( तामड़ा )

वर्ष का महत्वपूर्ण समपय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

Share this story