आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।

dd
WhatsApp Channel Join Now

आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

08 सितंबर 2023 शुक्रवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 8 सितम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह शनि है। आपका जन्मांक मकर एवं कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह बुध है। आप बुध एवं शनि ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में जीवन पर्यन्त रहेंगे। आपका जीवन उथल-पुथल एवं संघर्षों से भरा-पूरा रहेगा। आपकी धार्मिक अध्यात्मिक कृत्यों में विशेष रूचि रहेगी।

आप में स्वाभिमान की भावना भी रहेगी। आप सहज ही कुछ भी प्राप्त नहीं कर पायेंगे। इसके लिए आपको दृढ़ संघर्ष करना पड़ेगा। दूसरों के मनोभाव को जान लेने की आप में अद्भुत क्षमता रहेगी। आप क्रोधी स्वभाव के होंगे। क्रोध की स्थिति में आप अपना ही अहित कर बैठेंगे। व्यर्थ की तड़क-भड़क आप अधिक पसन्द करेंगे। मित्रों के लिए आप एक बेहतर मित्र साबित होंगे। लेकिन शत्रुओं के लिए आपके दिल में कोई जगह नहीं रहेगी। आप अनुशासन प्रिय व्यक्ति होंगे। आपके जीवन में आकस्मिक लाभ के भी क्षण आयेंगे।

आप भौतिक वादी दृष्टिकोण को ज्यादा महत्व देंगे। आपकी इच्छा सदैव ऊँचा पद या बड़ा व्यापार को करने के इच्छुक रहेंगे। आप स्पष्टवादी स्वभाव के होंगे। स्पष्टवादी होने के कारण कुछ लोगों से आपका विरोध भी होगा। आरोग्य एवं सौभाग्य हेतु अपने इृष्ट देवी-देवता की अर्चना एवं पूजा नियमानुसार करें| जीवन में नीले एवं भूरे रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें | शनिवार के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान करें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ  शं शनैश्चराय नमः 
मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
दिनांक : 8, 17, 26
जन्मरत्न : नीलम
अंक :  2,4, 6, 7 
उपरत्न : नीली

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story