आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

29 अगस्त को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी जन्मतिथि 29 अगस्त है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह चन्द्रमा है। आपका जन्मांक कर्क राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह सूर्य है। आपके ऊपर सूर्य एवं चन्द्रमा ग्रह का सम्मिलित प्रभाव आजीवन रहेगा। आपकी मानसिक शक्ति-शारीरिक शक्ति की अपेक्षा बेहतर होगी। अत्यधिक भावुक और कल्पनाशील होने के कारण मानसिक द्वंद बना रहेगा।

आप में प्रदर्शन की भावना अधिक रहेगी। अतीन्द्रिय ज्ञान की आप में अद्भुत क्षमता होगी। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आप किसी भी कार्य या वस्तु के अपने आपको नहीं कहने में असमर्थ-सा महसूस करेंगे। अत्यधिक उदारता आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। मुसीबतों के समय भी आप सदैव मुस्करातें रहेंगे। आप आकर्षक प्रतिभा के धनी होंगे। आप जो भी कहेंगे स्पष्ट एवं दो टूक शब्दों में कहेंगे । आप सादगी का जीवन व्यतीत करना चाहेंगे । यथार्थवादी होते हुए आप सदैव कल्पना लोक में खोये रहेंगे। यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।

आपके विचार उलझे हुए होंगे। कठिनाइयों की निवृत्ति हेतु आप नियमित रूप से अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा अर्चना बराबर करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। सफेद रंग की वस्तुओं का दान भी करें। तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का धर्म अपनाएँ सदाचार का पालन करें। आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई

Share this story