आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

03 अगस्त को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी जन्मतिथि 3 अगस्त है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। आपका जन्मांक धनु राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह सूर्य है। आपके ऊपर सूर्य व बृहस्पति ग्रह का सम्मिलित प्रभाव आजीवन रहेगा। आप स्वतंत्र प्रवृत्ति के उदार व्यक्ति होंगे। आपके विचार परिवर्तनशील रहेंगे।

आप किसी भी कार्य को करने से पूर्व उसके बारे में सूक्ष्मता से जानना चाहेंगे। आप न तो किसी के कार्य में बाधा डालेंगे और न ही स्वयं चाहेंगे कि कोई आपके कार्य में व्यवधान उत्पन्न करें। आप वही रहना पसन्द करें जहाँ आपको कुछ अधिकार प्राप्त हो। आप ईष्यालु भी होंगे। धर्म-अध्यात्म के प्रति आपकी विशेष आस्था रहेगी। आप निजी स्वार्थ को अधिक महत्व देंगे। राजनैतिक क्रिया कलापों में आप अधिक रूचि लेंगे। आप उग्रस्वभाव के व्यक्ति होंगे। उग्रता की स्थिति में आपका अपना संतुलन खो बैठेंगे ।

स्वयं की प्रगति देखकर आप में कभी-कभी अहं की भावना जाग्रत होगी। गृहस्थ जीवन अनुकूल रहेगा। काव्य कला एवं संगीत में भी आपकी रूचि रहेगी। जीवन में अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग का प्रयोग अधिकतम करें । बृहस्पति ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें| सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण सपब - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

Share this story