आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

02 अगस्त को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी जन्मतिथि 2 अगस्त है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह चन्द्रमा है। आपका जन्मांक कर्क राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह सूर्य है। आप चन्द्रमा एवं सूर्य ग्रह से आजीवन प्रभावी रहेंगे। आप आकर्षक प्रतिभा के होंगे। आपका जीवन परिविर्तनशील रहेगा। आपके दिमाग में हमेशा नये नये विचार उत्पन्न होते रहेंगे।

आप छोटी-छोटी बातों से ही विचलित हो जायेंगे। आपकी मानसिक शक्ति शारीरिक शक्ति की अपेक्षा बेहतर रहेगी। आप किसी भी कार्य के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद ही उसे करेंगे। परन्तु आप कोई भी कार्य तो बड़े उत्साह से शुरू करेंगे। लेकिन जरा-सा मन बदलते ही उसे अधूरा छोड़ देंगे। कला, प्रेम सौन्दर्य की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा। अधिक कल्पनाशील होने के कारण मानसिक असंतुलन बना रहेगा। आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। आपके जीवन में एकाग्रता का अभाव रहेगा। व्यर्थ का दिखावा आप अधिक पसन्द करेंगे | रचनात्मक कृत्यों में आप अपना अधिक समय नष्ट करेंगे। संगीत में आपकी रूचि रहेगी।

आपका मुख्य उद्देश्य लक्ष्य की प्राप्ति होगा। अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवताओं की आराधना नियमित रूप से करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग की वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। सोमवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान भी करें। गाय को नित्य घी लगा रोटी एवं गुड़ खिलावें। आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई

Share this story