आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

01 अगस्त को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी जन्मतिथि 1 अगस्त है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह सूर्य है। आपका जन्मांक सिंह राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह सूर्य है। आप सूर्य ग्रह से आजीवन प्रभावी रहेंगे। आप प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी होंगे। आपका व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करने वाला होगा। सहयोग की भावन आप में प्रबल होगी। आपका सम्पर्क क्षेत्र विस्तृत होगा।

आप अगर एक बार किसी कार्य के लिए ना कर देंगे तो अन्त तक उस पर कायम रहेंगे। अव्यवस्था और फूहड़पन आप पसन्द नहीं करेंगे। आपके ऊपर कितना बड़ा जिम्मेदारी क्यों न सौपा जाये उसे निभाने में सक्षम होंगे। आपमें उतावलापन अधिक रहेगा। आप में स्वार्थ गुण विशेष रूप से रहेगा। आपको अपने इृष्ट मित्रों व अधीनस्थ सहयोगियों से सहयोग मिलता रहेगा। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ होगी । राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी रूचि रहेगी। कला-संगीत सौन्दर्य के प्रति भी आपका विशेष झुकाव रहेगा। कर्क-कन्या-मकर एवं मीन राशि वाले व्यक्ति से सतर्कता जरूरी है।

ये व्यक्ति हानि पहुँचाने की दिशा में गुप्त षडयंत्र करेंगे। अनुकूलता हेतु अपने इृष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें। अपने दैनिक जीवन में सुनहरा पीला रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। समाज सेवा निष्काम भाव से करें। अहिंसा का पालन करें | सुख-समृद्धि व सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
दिनांक : 1, 10, 19, 28
जन्मरत्न : माणिक्य
अंक :  2,4,7 
उपरत्न : गार्नेट ( तामड़ा )

वर्ष का महत्वपूर्ण समपय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

Share this story