आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

28 जुलाई को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 28 जुलाई है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह सूर्य है। आपका जन्मांक सिंह राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह चन्द्रमा है। आप जीवनभर चन्द्रमा एवं सूर्य ग्रह के से युक्त रहेंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक और प्रतिभा सम्पन्न होगा। आप व्यवस्थित व शान्तिपूर्वव जीवन व्यतीत करना चाहेंगे । अव्यवस्था और फूहड़पन आप पसन्द नहीं करेंगे।

आप में निजीस्वार्थ विशेष रूप से विद्यमान रहेगा। आपके कार्यों में नवीनता की झलक मिलेगी। भौतिक सुख सुविधा के लिए आप सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। धन सम्पत्ति के मामले में आप निष्पक्ष रहेंगे। आपका जनसम्पर्क उच्चस्तरीय होगा। परोपकार की भावना आप में अधिक रहेगी। मित्रों व अधीनस्थों से आपको सहयोग मिलता रहेगा। आपके पास सदैव अर्थ का अभाव रहेगा। आप खाली हाथ बैठना पसन्द नहीं करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। कला-संगीत-सौन्दर्य की ओर आपका विशेष झुकाव रहेगा।

अपने दैनिक जीवन में सुनहरा एवं नारंगी रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। लाल रंग की वस्तुओं का दान भी करें | लाल वस््र में गेहूँ, गुड़, लाल फूल तांबे का सिक्‍का भी दक्षिणा हित रविवार के दिन दान में देवें। सदाचार का पालन करें| किसी गरीब एवं असहाय व्यक्ति की सेवा निःस्वार्थ भाव से करें | परोपकारी बनें। आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
दिनांक : 1, 10, 19, 28
जन्मरत्न : माणिक्य
अंक :  2,4,7 
उपरत्न : गार्नेट ( तामड़ा )

वर्ष का महत्वपूर्ण समपय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त
 

Share this story