आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

21 जुलाई को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपका जन्मतिथि 21 जुलाई है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। आपका जन्मांक धनु राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह चन्द्रमा है। आप चन्द्रमा एवं बृहस्पति ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में आजीवन रहेंगे। आप कठोर अनुशासन प्रिय व्यक्ति होंगे। धर्म-अध्यात्म के प्रति आपकी विशेष आस्था रहेगी।

आप अपने जीवन में आर्थिक पक्ष को ज्यादा महत्व देंगे। आप निजी स्वार्थ को अधिक प्राथमिकता देंगे। काम पड़ने पर आप विरोधियों के तलवे चाटने से पीछे नहीं हटेंगे। लेकिन कार्य सिद्धि के पश्चात उसे छिटकने में भी देर नहीं करेंगे। भोग विलासिता व मौजमस्ती के निमित्त आप अधिक व्यय करते रहेंगे। राजनैतिक-सामाजिक गतिविधियों में आप अधिक रूचि लेंगे। आप सदैव कुछ न कुछ करते रहेंगे। आपके विचारों में उग्रता का समावेश रहेगा। आप विनोदी भी होंगे। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

आपकी दूरदर्शिता और वाकपटुता सफलता में सहायक होगी। कलात्मक कृत्यों की ओर आपका रूझान | जीवन में अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना करें। तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का धर्म अपनावें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग करें । बृहस्पतिवार के दिन ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें। समाज सेवा निष्काम भाव से करें। अहिंसा का पालन करें। आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण सपब - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

Share this story