आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

13 सितंबर 2025 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 13 सितम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है । आपका जन्मांक कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह बुध है। आपके ऊपर बुध एवं राहु ग्रह का सम्मिलित प्रभाव आजीवन बना रहेगा। आप यधार्थवादी होते हुए हमेशा कल्पना लोक में खोये रहेंगे। आप में स्वतंत्र निर्णय क्षमता का अभाव रहेगा। जिस कारण अकेलेपन की अनुभूति होगी।

आप में किसी भी कार्य को जल्दी ही सीखने समझने की अद्भुत क्षमता होगी । आप किसी के भी विश्वासपात्र रहेंगे । प्रेम-सम्बन्धों में आपको विफलता ही हाथ लगेगी । आपके मन की बात कोई नहीं जान पायेगा । बाधा आपके जीवन का प्रमुख अंग होगा । आप में स्वार्थ की भावना विशेष रूप से विद्यमान रहेगी । आप अपने कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान पसन्द नहीं करेंगे। जनकल्याण की ओर आपका ज्यादा लगाव रहेगा। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आप में प्रदर्शन की भावना भी पाई जायेगी । सहयोगियों से असहयोग ही मिलेगा।

आप परिश्रम से ही सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आप कठोर अनुशासन प्रिय व्यक्ति होंगे। मनोरंजन एवं मौजमस्ती के निमित्त अधिक व्यय करेंगे। आप क्रोधी स्वभाव के व्यक्ति होंगे। क्रोध की अधिकता में अपना नुकसान कर बैठेंगे। अभिलाषा की पूर्ति हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना बराबर करें । शनिवार के दिन काले एवं भूरे रंग की वस्तुओं का दान भी करें। राहु यंत्र गले में धारण करें। सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें ।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ रां राहवे नमः 
मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
दिनांक : 4, 13, 22, 31
जन्मरत्न : गोमेद
अंक :  1, 2.7 
उपरत्न : काला अकीक

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

Share this story