आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

12 सितंबर 2025 शुक्रवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 12 सितम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है । आपका जन्मांक धनु राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह बुध है। आप बुध एवं बृहस्पति ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से आजीवन रहेंगे। आपका व्यक्तित्व साहस व प्रतिभा से परिपूर्ण रहेगा। आपके विचारों में उग्रता का समावेश रहेगा।

आप अपना काम निकलवाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे। आप ईर्ष्यालु व स्वार्थी भी होंगे । आप अपने जीवन में आर्थिक पक्ष को ज्यादा महत्त्व देंगे । धार्मिक-अध्यात्मिक कृत्यों की ओर आपका विशेष झुकाव रहेगा । सामाजिक व राजनैतिक गतिविधियों में आप अधिक रूचि लेंगे । आप किसी के अधीनस्थ कार्य नहीं करेंगे। आप कोई भी कार्य निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से करना चाहेंगे । आप कठोर अनुशासन प्रिय व्यक्ति होंगे। आपका गृहस्थ जीवन मधुर रहेगा । साहसिक कार्यों, कला एवं संगीत में भी आपकी रूचि रहेगी। भोग विलासिता व मौजमस्ती के निमित्त आप अधिक व्यय करेंगे।

आप सदैव कुछ न कुछ करते रहना पसन्द करेंगे। आप जहाँ भी रहेंगे वहाँ का वातावरण अपने मनोनुकूल बना लेंगे। स्वयं की प्रगति देखकर आप में अहं की भावना जाग्रत होगी । आरोग्य एवं खुशहाली हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना करें । जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें । बृहस्पति ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें । सुख-समृद्धि व सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

Share this story