आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

10 सितंबर 2025 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 10 सितम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह सूर्य है। आपका जन्मांक सिंह राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह बुध है । आप आजीवन बुध एवं सूर्य ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सदैव जागरूक रहेंगे। आप दृढ़निश्वयी, पराक्रमी व स्वाभिमानी व्यक्ति होंगे ।

आप में त्वरित निर्णय लेने व समय के अनुसार चलने की अद्धुत क्षमता होगी। आपके जीवन में कई बार आकस्मिक घटनाएँ घटित होगी। लेकिन आप हर परिस्थिति में सामान्य रूप से कार्य करते रहेंगे। धन-सम्पत्ति के मामले में आप निष्पक्ष रहेंगे। आप किसी से भी अपना काम निकलनवाने में माहिर रहेंगे। आप सदैव कुछ नया करने की सोचेंगे। आप अपने साथ-साथ दूसरों को भी प्रसन्न रखने में सक्षम होंगे। आप किसी के दबाव में रहकर कार्य नहीं करना चाहेंगे और न ही कोई तुच्छ कार्य करना पसन्द करेंगे। परोपकार की भावनाएँ प्रबल रहेगी ।

आपका जनसम्पर्क उच्चस्तरीय होगा जिससे आपको लाभ मिलेगा। राजनैतिक व सामाजिक क्रियाकलापों में रूचि विशेष रहेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता रहेगी । अत्यधिक उतावलापन आपकी कमजोरी होगी। आप कला-सौन्दर्य एवं संगीत प्रेमी भी होंगे । सौभाग्य के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना करें । जीवन में सुनहरे एवं पीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें । रविवार के दिन लाल रंग की वस्तुओं का दान भी करें । सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। 

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नमः 
मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
व्रत : रविवार 
वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार 
रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
दिनांक : 1, 10, 19, 28
जन्मरत्न : माणिक्य
अंक :  2,4,7 
उपरत्न : गार्नेट ( तामड़ा )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त
 

Share this story