आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

03 सितंबर 2025 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 3 सितम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। आपका जन्मांक धनु राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिपति ग्रह बुध है । आप स्वतंत्र हदय वाले उदार प्रकृति के व्यक्ति होंगे। आपकी महत्वकांक्षाएँ काफी ऊँची रहेगी । आपके शब्दकोश में नहीं शब्द है ही नहीं । आप ईर्ष्यालु भी होंगे । आप सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे ।

आप न तो किसी कार्य में बाधा डालेंगे और नहीं चाहें गे कि कोई भी आपके कार्य में व्यवधान उत्पन्न करें । कभी - कभी आप दूसरों पर शासन करना या उन पर अपनी विचार धारा थोपना चाहेंगे। भोग-विलासिता के निमित्त आप अधिक व्यय करेंगे । आप विनोदी स्वभाव के होंगे । धर्म-अध्यात्म के प्रति भी आपकी रूचि रहेगी । यात्राएँ आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। कलात्मक कृत्यों की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। आप वाद-विवाद से दूर हटना पसन्द करेंगे ।

आप किसी के समक्ष झुकेंगे नहीं और नहीं चाहें गे कि किसी के सामने हाथ पसारना पड़े। जीवन में अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना करें। जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें । बृहस्पति ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का धर्म अपनावें। समाज सेवा निष्काम भाव से करें । सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

Share this story