आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

27 अगस्त 2025 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपकी जन्मतिथि 27 अगस्त है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह मंगल है । आपका जन्मांक मेष व वृश्चिक राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिष्ठाता ग्रह सूर्य है । आप सूर्य एवं मंगल ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में आजीवन रहेंगे। आप में सूक्ष्मदर्शिता का विशेष गुण होगा। अत्यधिक उतावलापन आपकी प्रमुख कमजोरी होगी ।

आप जो भी निर्णय लेंगे निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से लेंगे । साथ ही जो कहेंगे स्पष्ट शब्दों में कहेंगे । आप किसी को भी प्रभावित करने में सक्षम होंगे । आप तड़क-भड़क व बाहरी आडम्बरों में ज्यादा विश्वास करेंगे। आपके जीवन में भौतिक सुख सुविधा का अभाव रहेगा। आप परेशानियों को सह लेंगे। लेकिन किसी के समक्ष झुकना या हाथ फैलाना आपके लिए असहनीय होगा । समाज सेवा के कार्य में आप अधिक रूचि लेंगे । आपका दाम्पत्य जीवन अनुकूल नहीं कहा जा सकता। आप क्रोधी स्वभाव के होंगे जो कि आपकी प्रगति में बाधक होगी।

आप कला-संगीत प्रेमी भी होंगे। आप स्वाभिमानी भी होंगे। जीवन में प्रसन्नता के लिए अपने आराध्य देव की आराधना करें। अपने दैनिक जीवन में लाल रंग की वस्तुओं का प्रयोग अवश्य करें। मंगलवार के दिन गुड़ या मिठाई ग्रहण करें एवं दान में देवें । समाज सेवा निष्काम भाव से करें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें साथ ही दाहिने हाथ की कलाई में ताँबे का कड़ा पहनें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ अं अंगारकाय नमः
मास :  फरवरी, जून एवं नवम्बर
व्रत :  मंगलवार
वर्ष : 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : लाल एवं नारंगी
दिनांक : 9, 18, 27
जन्मरत्न : मूंगा
अंक :  1, 3, 6 
उपरत्न : लाल अकीक

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 15 मार्च से 4 अप्रैल, 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर

Share this story