आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

23 अगस्त 2025 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी जन्मतिथि 23 अगस्त है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बुध है । आपका जन्मांक मिथुन एवं कन्या राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का स्वामी ग्रह सूर्य है । आप सूर्य एवं बुध ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त होंगे। आपकी कल्पना शक्ति तीव्र होगी । आप किसी के मन की बात सहज ही जान लेने में सक्षम होंगे । आत्मिक शक्ति के लिए आप अपने जीवन में अनेकों परिवर्तन करेंगे।

आप के पास आय के स्त्रोत एक से अधिक रहेंगे । कला-सौन्दर्य-संगीत में भी आपकी रूचि रहेगी । आपके जीवन में आधुनिकता का समावेश रहेगा । आपका जनसम्पर्क विस्तृत होगा। आप जनसम्पर्क का लाभ प्राप्त करेंगे । स्वार्थ की भावना आप में प्रबल रहेगी । आप समयानुसार अपने आपको ढाल लेने में विश्वास करेंगे। आप कई कार्य एक साथ करने की कोशिश करेंगे जिससे कभी-कभी आपको असफलता का सामना भी करना पड़ेगा। आपको हमेशा किसी न किसी से सहयोग मिलता रहेगा। कई बार दूसरों की गलतफहमी के शिकार होंगे। उद्देश्य की पूर्ति हेतु आप सदैव प्रयत्नशील रहेंगे । सुख-सौभाग्य के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना बराबर करें ।

अपने दैनिक जीवन में हरा एवं धानी रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग करें । बुधवार के दिन हरे रंग की वस्तुओं का दान करें। गाय को नियमित रूप से हरी घास, घी लगा पराठा एवं गुड़ खिलावें । समाज सेवा नि:स्वार्थ भाव से करें । परोपकारी जीवन व्यतीत करें। सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बुधाय नमः 
मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर
व्रत : बुधवार 
वर्ष : 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68
दिन :  रविवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : सफेद एवं हरा
दिनांक : 5, 14, 23
जन्मरत्न : पन्‍ता
अंक :  4, 6, 8 
उपरत्न : एक्वामैरीन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मई से 20 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर

Share this story