आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

21 अगस्त 2025 गुरूवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपकी जन्मतिथि 21 अगस्त है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बृहस्पति है। आपका जन्मांक धनु राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिपति ग्रह सूर्य है । आप आजीवन सूर्य एवं बृहस्पति ग्रह के प्रभाव में रहेंगे। आपका जीवन सामान्य स्तर का होगा। आप जहाँ भी रहेंगे वहाँ का वातावरण अपने मनोनुकूल बना लेंगे । आप निजी स्वार्थ को अधिक प्राथमिकता देंगे ।

आपका अनुशासन को ज्यादा महत्त्व देंगे । आप कठोर होते हुए भी किसी का अहित नहीं सोचेंगे । आपका मस्तिष्क क्रियाशील रहेगा। आप हमेशा कुछ न कुछ करते रहेंगे। आप कोई भी कार्य स्वतंत्र रूप से करेंगे। धर्म-अध्यात्म के प्रति विशेष आस्था रहेगी। आप बात ही बात में अपरिचितों को भी अपने वश में कर लेंगे । आप स्वयं के प्रयत्नों से ही सफलता प्राप्त कर सकेंगे । आप विनोदी भी होंगे। राजनैतिक सामाजिक गतिविधियों में अधिक रूचि लेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

आप अपने से आर्थिक पक्ष को विशेष महत्व देंगे । संगीत कला में भी आपकी रूचि रहेगी । जीवन में सफलता के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें। अपने दैनिक जीवन में क्रीम व पीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें । बृहस्पति ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। समाज सेवा मन से करें। अहिंसा का पालन करें। परोपकारी बनें । सुख-समृद्धि व सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बृहस्पतये नमः 
मास  : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 12, 21, 30
जन्मरत्न : पोखराज
अंक :  1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

Share this story