आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

18 अगस्त 2025 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपकी जन्मतिथि 18 अगस्त है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह मंगल है। आपका जन्मांक मेष व वृश्चिक राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिपति ग्रह सूर्य है । आप सूर्य ग्रह से प्रभावी रहेंगे। आपका जीवन कठिनाईयों से परिपूर्ण रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति आप सतर्क रहेंगे। आप ऊँच आदर्शों के लिए जियेंगे। आप के साथ किस समय क्या घटित हो जाए यह निश्चित नहीं रहेगा।

आप अपने जीवन में अनुशासन को ज्यादा महत्व देंगे और आप चाहेंगे किस आपके अधिनस्थ भी अनुशासन में ही रहें । आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। आप बहुत क्रोधी मिजाज के होंगे जो कि आपकी प्रगति में बाधक होगा। आप अपने गुणों का सही उपभोग करने से वंचित रहेंगे । नेतृत्व गुण की आप में प्रधानता रहेगी । बाहरी आडम्बरों में आप अधिक रूचि लेंगे। आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा।

आप दृढ़ प्रतिज्ञा एवं आत्मविश्वासी होंगे। आप सौन्दर्य कला एवं सगीत प्रेमी होंगे । सामाजिक राजनैतिक गतिविधियों में आपकी रूचि रहेगी। जीवन में सुख-समृद्धि के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें । अपने दैनिक जीवन में लाल एवं नारंगी रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें । मंगलवार के दिन लाल रंग की वस्तुओं का दान करें । अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवें। सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ अं अंगारकाय नमः
मास :  फरवरी, जून एवं नवम्बर
व्रत :  मंगलवार
वर्ष : 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : लाल एवं नारंगी
दिनांक : 9, 18, 27
जन्मरत्न : मूंगा
अंक :  1, 3, 6 
उपरत्न : लाल अकीक

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 15 मार्च से 4 अप्रैल, 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर

Share this story