आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

16 अगस्त 2025 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपकी जन्मतिथि 16 अगस्त है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह केतु है। आपका जन्मांक मीन राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह सूर्य है । आप सूर्य एवं केतु ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में आजीवन रहेंगे। आपका जीवन आकस्मिकताओं से भरा रहेगा। आपका साथ किस समय क्या 'घटित हो जाएगा। कोई निश्चित नहीं रहेगा। सुख-दु:ख लाभ हानि आपके जीवन के साथ जुड़े रहेंगे।

आप कभी भी संतुष्ट नहीं होंगे । यही असंतुष्टि आपको सदैव कार्यशील रखेगी। आप अपने विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने में सक्षम होंगे। आपकी याददाश्त अच्छी होगी। स्थान परिवर्तन के अवसर आपके जीवन में कई बार आयेंगे । आपसी सलाह के बावजूद आप जो भी निर्णय लेंगे । वह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होगा। आमोद-प्रमोद में आपका समय अधिक नष्ट होगा। यात्रा आपके लिए संतोषजनक रहेगी।

आपकी रूचि संगीत में भी रहेगी। व्यर्थ का दिखावा व तड़क-भड़क आप पसंद नहीं करेंगे। राजनैतिक सामाजिक गतिविधियों में भी आप संलग्न रहेंगे । पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवन में खुशहाली के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में गुलाबी एवं चमकीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें । अपनी ओर से किसी को आघात न पहुँचाये । असत्य बात का सहारा न लेवें । परोपकारी बनें । सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ के केतवें नमः
मास : जनवरी, मार्च एवं अगस्त
व्रत : मंगलवार 
वर्ष :  7, 16, 25, 34, 43, 52, 61, 70
दिन : रविवार, सोमवार एवं बुधवार 
रंग : गुलाबी एवं पीला
दिनांक : 7, 16, 25
जन्मरत्न : लहसुनिया
अंक :   1, 2, 7
उपरत्न : लाजवर्त

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 जून से 25 जुलाई

Share this story