आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

13 अगस्त 2025 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी जन्मतिथि 13 अगस्त है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है। आपका जन्मांक कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह सूर्य है। आप आजीवन सूर्य एवं राहु ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे। बाधा आपकी जीवन का प्रमुख अंग होगा। आप कोई भी कार्य करें उसमें एक बार व्यवधान आना अवश्य संभावी रहेगा।

आपके साथ जो भी घटना घटित होगी। वह आकस्मिक रूप से होगी । दृढ़ निश्चय और कठिन परिश्रम से ही आप सफल हो सकते हैं अन्यथा नहीं । आप में वैचारिक अस्थिरता का अभाव रहेगा। आप निजी स्वार्थ को प्राथमिकता देंगे । आप में दिखावें की भावना अधिक रहेगी । लेकिन आप किसी को भी विश्वासपात्र रहेंगे। आपका जनसम्पर्क सीमित होगा। जिससे अकेलेपन की अनुभूति होगी । आप में किसी कार्य को जल्दी ही सिखने समझने की क्षमता होगी । रचनात्मक गतिविधियों में आप रूचि लेंगे । प्रेम-प्रसंगों में विफलता ही हाथ लगेगी ।

आप उग्र स्वभाव के होंगे । उग्रता की स्थिति में आप अपना मानसिक संतुलन खो बैठेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा । जीवन में सुख-सौभाग्य हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना करें। अपने दैनिक जीवन में चित्र-विचित्र चमकीले रंग की वस्तुओं का इस्तेमाल अधिक करें। काले व भूरे रंग की वस्तुओं का दान करें। अपनी परंपरा के अनुसार धर्म का पालन अवश्य करें । अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ रां राहवे नमः 
मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
दिनांक : 4, 13, 22, 31
जन्मरत्न : गोमेद
अंक :  1, 2.7 
उपरत्न : काला अकीक

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

Share this story