आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

11 अगस्त 2025 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ । आपकी जन्मतिथि 11 अगस्त है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है । आपका जन्मांक कर्क राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह सूर्य है । आपके ऊपर सूर्य एवं चन्द्रमा ग्रह का सम्मिलित प्रभाव आजीवन बना रहेंगे । आप दयालु एवं कल्पनाशील व्यक्ति होंगे। आप सादगी का जीवन व्यतीत करना चाहेंगे ।

आप अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण रूप से निभाने में सक्षम होंगे । भावनात्मक प्रवृत्ति का होने के कारण आपके भावनाओं को बहुत जल्दी ठेस लगेगी । अतीन्द्रिय ज्ञान की आप में अद्भुत क्षमता होगी । आप शारीरिक कार्यों की अपेक्षा मानसिक कार्य को अधिक महत्व देंगे। आप घरेलू जीवन में अधिक रूचि लेंगे । आप यथार्थवादी होते हुए भी सदैव कल्पना लोक में खोये रहेंगे। आप किसी बात को स्पष्ट रूप से कहने में विश्वास करेंगे । आपका गृहस्थ जीवन सामान्य-सा रहेगा। अत्यधिक उदारता आपको प्रगति में बाधक सिद्ध होगा। कला-सौन्दर्य में आप रूचि लेंगे। चन्द्रमा तत्व की प्रधानता के कारण आप में स्त्रीत्व गुण की अधिकता रहेगी । धन संचय में भी रूचि रहेगी । तन-मन-कर्म-वचन यन्त्र से शुचिता का धर्म अपनायें ।

अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग की वस्तुओं का प्रयोग नियमित रूप से करें । सोमवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान भी करें । चन्द्रमा यन्त्र गले में धारण करें । सदाचार का पालन करें। परोपकार की भावना अपनायें । सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें ।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई

Share this story