आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

9 अगस्त 2025 शनिवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी जन्मतिथि 9 अगस्त है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह मंगल है। आपका जन्मांक मेष व वृश्चिक राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिपति ग्रह सूर्य है । आप सूर्य एवं मंगल ग्रह के पूर्ण प्रभाव में आजीवन रहेंगे । आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा। दूसरों को प्रभावित करने की आप में अद्भुत क्षमता होगी । आप दयालु एवं न्यायप्रिय प्रवृत्ति के व्यक्ति है । लेकिन शत्रुओं के लिए आप कठोरता की हद तक पहुँच जाते हैं ।

आप जिद्दी स्वभाव के होंगे। आप जोखिम भरे कार्यों को करना पसन्द करेंगे । आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा । साहित्य संगीत एवं कला के प्रति आपका विशेष रुझान रहेगा। आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा। आप में प्रदर्शन की भावना अधिक रहेगी । स्वयं के कार्यों या परिश्रम से आप सफल होंगे । मार्ग-निर्देशन के क्षेत्र में आप अग्रणी रहेंगे। आपका सम्पर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। आप अपने उद्देश्य की पूर्ति हेतु सदैव जागरूक रहेंगे। बाहरी -आडम्बर व प्रदर्शन की भावना आप में अधिक रहेगी। राजनैतिक सामाजिक गतिविधियों में आपकी रूचि अधिक रहेगी ।

जीवन में सुख-सौभाग्य के लिए अपने आराध्य देव की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें । अपने दैनिक जीवन में लाल एवं नारंगी रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें । मंगलवार के दिन गुड़ व मिठाई दान में देवें। अपने हित के लिए किसी को दुःख न पहुँचायें । समाज सेवा निष्काम भाव से करें । सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ अं अंगारकाय नमः
मास :  फरवरी, जून एवं नवम्बर
व्रत :  मंगलवार
वर्ष : 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : लाल एवं नारंगी
दिनांक : 9, 18, 27
जन्मरत्न : मूंगा
अंक :  1, 3, 6 
उपरत्न : लाल अकीक

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 15 मार्च से 4 अप्रैल, 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर

Share this story