आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

8 अगस्त 2025 शुक्रवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी जन्मतिथि 8 अगस्त है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शनि है । आपका जन्मांक मकर राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह सूर्य है । आप सूर्य एवं शनि ग्रह का सम्मिलित प्रभाव से युक्त होंगे । हंसमुख स्वभाव के कारण अनजान व्यक्ति भी आपके सम्पर्क में आ जायेंगे ।

आपके कार्यों में प्रदर्शन की भावना नहीं रहेगी । दूसरों के मनोभाव को जान लेने की आप में अद्भुत क्षमता होगी। आपकी महत्वाकांक्षा काफी विशाल रहेगी। आपके जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव के क्षण आयेंगे । लेकिन आप सामान्य रूप से कार्य करते रहेंगे । आप में अधिक भावुकता होने के कारण मन बेचैन रहेगा। सूक्ष्मदर्शिता आपका विशेष गुण होगा। मित्रों के लिए आप अपना सब कुछ त्यागने के लिए तैयार रहेंगे लेकिन शत्रुओं के लिए आपके दिल में कोई जगह नहीं रहेगी । आप अनुशासनप्रिय भी होंगे । साथ ही क्रोधी स्वभाव भी होगा।

जनकल्याण की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। जीवन में खुशहाली के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें । अपने दैनिक जीवन में नीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग अवश्य करें । शनिवार के दिन श्रीहनुमानजी का दर्शन पूजन करें । शनिग्रह की वस्तुओं का दान करें। शुद्ध शाकाहार जीवन अपनायें । काले रंग की वस्तुओं का दान भी करें। आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ  शं शनैश्चराय नमः 
मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
दिनांक : 8, 17, 26
जन्मरत्न : नीलम
अंक :  2,4, 6, 7 
उपरत्न : नीली

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story