आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

6 अगस्त 2025 बुधवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी जन्मतिथि 6 अगस्त है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शुक्र है । आपका जन्मांक वृषभ व तुला राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिपति ग्रह सूर्य है । आप सूर्य तथा राहु ग्रह से प्रभावी रहेंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा। आप में बुद्धि एवं भावना का अद्भुत तालमेल रहेगा। आकस्मिकता आपके जीवन की प्रधान विशेषता होगी ।

आप किसी की चापलूसी या झूठी प्रशंसा करना पसन्द नहीं करेंगे । आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ होगी । आप में ईर्ष्या की भावना भी पायी जायेगी । आप बन संवर कर रहना पसन्द करेंगे । विपरीत परिस्थितियों में भी आप सदैव मुस्कराते रहेंगे । सौन्दर्य प्रसाधन वस्तुओं के क्रय में आप अधिक व्यय करेंगे। आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। दूसरों की सेवा सहयोग के लिए आप अधिक रूचि लेंगे । आप जनसम्पर्क का लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ होगी । सुख-समृद्धि के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना नियमित रूप से करें ।

अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें । शुक्रवार के दिन सफेद रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें । सिक्के की अँगूठी दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली में पहने। मुफ्त में किसी वस्तु की चाह न करें। अहिंसा का पालन करें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ शुं शुक्राय नमः 
मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
व्रत : शुक्रवार
वर्ष : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : हल्का नीला एवं सफेद
दिनांक : 6, 15, 24
जन्मरत्न : हीरा
अंक :   4, 5, 8 
उपरत्न : सफेद पुखराज

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 अप्रैल से 21 मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर

Share this story