आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

5 अगस्त 2025 मंगलवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी जन्मतिथि 5 अगस्त है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बुध है । आपका जन्मांक मिथुन व कन्या राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिपति ग्रह सूर्य है । आप सूर्य एवं बुध ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त होंगे। आप विश्वसनीय व निष्ठावान व्यक्ति होंगे। आप अपने को जैसा दैश वैस भेष के अनुरूप ढाल लेने में सक्षम होंगे।

आपके पास आय के स्त्रोत एक से अधिक रहेंगे। आपका जनसम्पर्क विस्तृत होगा। आप जनसम्पर्क का लाभ प्राप्त कर सकेंगे । आप में असाधारण विश्लेषणात्मक क्षमता होगी । आत्मिक शान्ति के लिए आप अपने जीवन में अनेकों परिवर्तन करेंगे। कला सौन्दर्य संगीत की ओर आपका रूझान अधिक रहेगा। आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य-सा रहेगा। आप दूसरों के साथ घुल मिलकर सहज ही उनके मन की बात जान लेंगे। आप यथार्थ और व्यवहारिकता को अधिक महत्व देंगे। आपकी कल्पना शक्ति तीव्र होगी। आपको जीवन में मनोरंजन व यात्रा का भरपूर अवसर प्राप्त होगा। जीवन में सफलता के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना बराबर करें।

अपने दैनिक जीवन में हरा या धानी रंग की वस्तुओं का प्रयोग नियमित रूप से करें । बुधवार के दिन हरे रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें । गाय को प्रतिदिन हरी घास खिलावें। अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवें । सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बुं बुधाय नमः 
मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर
व्रत : बुधवार 
वर्ष : 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68
दिन :  रविवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : सफेद एवं हरा
दिनांक : 5, 14, 23
जन्मरत्न : पन्‍ता
अंक :  4, 6, 8 
उपरत्न : एक्वामैरीन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 2 मई से 20 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर

Share this story